किसके लिए ! / For whom ! 😥 ( Part - ll )
2
October 10, 2025
अब आगे .....
रोहिणी सोचने लगी कि क्या प्यार ऐसा होता है। निशांत ने कभी मुझे बताने की कोशिश भी नहीं किया, मैने उसके किए हर वादे पर भरोसा की। लेकिन उसने तो मेरे वहां से जाने के तीन साल बाद ही शादी कर लिया था। मैं तो आज भी उसका ही इंतजार कर रही थी।
रोहिणी बुरी तरह टूट गई थी और कुछ समय एकांत में बिताना चाहती थी। बिना देर किए रोहिणी अपने घर के लिए निकल पड़ी। बहुत समय से वो घर नहीं गई थी उसके माता पिता खुश थे कि इतने सालों बाद रोहिणी घर आ रही है। रोहिणी घर में एकदम गुमसुम थी, उसकी मां समझ गई कि ऐसा कुछ जरूर हुआ है जिसने रोहिणी को गहरा धक्का पहुंचाया है।
रोहिणी के लिए एक अच्छा रिश्ता आया है, लेकिन रोहिणी कोई जवाब नहीं देती। आज भी मां ने पूछी कि रोहिणी शादी के लिए क्या विचार है बेटी, एक बार लड़के से मिल लो, तुम कहो तो हम उन्हें कल बुला लेते हैं। रोहिणी ने हां में सिर हिला दी।
दोपहर में मेहमान आ गए, लड़के के माता पिता को रोहिणी बहुत पसंद आई अभी लड़का नहीं पहुंचा था, कुछ देर में लड़का भी आ गया। लड़के को देखकर रोहिणी हैरान हो गई क्योंकि जिस लड़के का रोहिणी के लिए रिश्ता आया था वो तो उसका सहपाठी था माधव। दोनों एक दूसरे को जानते थे और माधव ने रोहिणी के सामने अपना प्रेम प्रस्ताव भी रखा था लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दी थी।
माधव को रोहिणी का अतीत पता था, क्योंकि रोहिणी का करवाचौथ का व्रत सभी के बीच चर्चा का विषय था। उस समय भी माधव सभी से यही कहता था, उसकी अपनी जिंदगी है उसके फैसले वो खुद करेगी। हम क्यों उसके लिए कुछ भी सोचें या बोले। माधव और रोहिणी अच्छे दोस्त भी थे।
इस रिश्ते में सभी की हां हो गई और रोहिणी और माधव शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। एक सुखमय जीवन का सपना साकार हुआ था दोनों का। रोहिणी अपने सभी सपनों को जीना चाहती है, शादी के बाद दोनों विदेश घूमने गए। वहां से लौटकर रोहिणी अपने काम से हमेशा के लिए अवकाश लेने का मन बना चुकी थी।
लेकिन माधव जानते थे कि रोहिणी एक काबिल डॉक्टर है। तो उन्होंने कहे अभी अवकाश की आवश्यकता नहीं है, मैं अपना स्थानान्तरण वहीं करवा रहा हूं और मैं आवेदन भी कर चुका हूं। कुछ दिनों बाद मैं भी वहां आ जाऊंगा। तुम जल्दबाजी में कोई फैसला मत करो।
रोहिणी को बेंगलुरु तक पहुंचाने के लिए माधव साथ आए है। शादी के बाद आज पहली बार अस्पताल पहुंची रोहिणी को सभी सहकर्मियों ने बधाई दी। दिन भर काम के बाद रोहिणी अब घर जाने को तैयार हुई कि तभी नियमित जांच के लिए निशांत आ गया। रोहिणी की मांग में सिंदूर देखकर उससे माफी मांगने लगा।
रोहिणी बोली किस किस बात के लिए माफी मांगोगे, क्या वो समय वापस दे सकते हो, मेरा टूटा हुआ विश्वास जोड़ सकते हो, क्या कर सकते हो तुम। तुम्हारी बेमतलब की बातों में मुझे कोई रुचि नहीं। उतने में माधव आ गए रोहिणी को लेने। रोहिणी माधव का हाथ थामकर वहां से चली गई, निशांत उन्हें जाते हुए देखता रहा।
शादी को 6 महीने का समय बीत गया लेकिन अब तक माधव का तबादला यहां नहीं हुआ। रोहिणी चिंतित है क्योंकि करवाचौथ आने वाला है और माधव के आने की कोई उम्मीद नहीं। रोहिणी सोचने लगी अब तक तो उसने अकेली ही करवाचौथ की रस्में निभाई हैं क्या इस बार भी वैसा ही होगा।
तभी माधव का फोन आ गया कि शायद आ जाऊं। बात करने के बाद रोहिणी असमंजस में थी। खैर! करवाचौथ भी आ गया, सुबह सुबह ही माधव का फोन आ गया, करवाचौथ की शुभकामनाएं दी लेकिन ये नहीं बताये कि वो आ रहे है या नहीं। रोहिणी ने पूरे उत्साह से अपने व्रत की शुरुआत की, सुबह के नौ बज गए थे तभी दरवाजे पर घंटी बजी रोहिणी ने जाकर दरवाजा खोली तो देखी एक पार्सल आया है।
पार्सल खोलकर देखी तो उसमें लाल चूड़ियां थी, रोहिणी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। वो खुश मन से तैयार होकर अस्पताल पहुंची ही थी कि फिर एक पार्सल आ गया जिसमें झुमके और बिंदी थी। रोहिणी को हंसी आ गई, माधव को फोन की तो पता चला वो व्यस्त है बाद में बात करेंगे।
रोहिणी भी अपने काम में व्यस्त हो गई लेकिन हर एक घंटे में एक पार्सल आया रोहिणी के लिए। रोहिणी का दिन बहुत अच्छा बीता आज, पूरा दिन काम करके रोहिणी अब घर जाने लगी तभी माधव का फोन आया कि जरूरी काम से जा रहा हूं, समय मिलेगा तो बात करेंगे।
रोहिणी खुशी और उदासी की मिली जुली प्रतिक्रिया लेकर घर पहुंची यहां भी एक पार्सल उसका इंतजार कर रहा था। हंसते हुए पार्सल खोली तो उसमें लाल साड़ी थी। थोड़ी देर आराम करने के बाद रोहिणी शाम की पूजा की तैयारी में लग गई। तैयार होने के बाद रोहिणी ने माधव को फोन की लेकिन बात नहीं हो सकी।
दरवाजे पर घंटी बजी रोहिणी ने सोची कि कोई पार्सल होगा, दरवाजा खोली तो लाल फूलों का गुच्छा हाथ में लिए माधव दरवाजे पर खड़े थे, रोहिणी खुशी से माधव के गले लग गई। दोनों ने साथ में पूजा की रोहिणी को मिठाई खिलाकर पानी पिलाने के बाद माधव बोले अब मैं भी पानी पी सकता हूं रोहिणी बोली क्या आपने भी व्रत रखे थे। माधव हंसते हुए बोले तुम ही क्यों चाहती हो कि मेरी उम्र लंबी हो मैं भी यही चाहूंगा कि हम हमेशा साथ रहे।
पूजा संपन्न होने के बाद माधव बोले बताओ तुम्हे क्या उपहार दूं रोहिणी कुछ नहीं बोली बस हाथ आगे कर दी। रोहिणी के हाथ में माधव ने अपना ज्वाइनिंग लेटर रख दिए। आज रोहिणी को माधव ने वो सारी खुशियां देने की कोशिश की थी जिनसे वो अब तक वंचित थी।
सबसे बड़ी खुशी रोहिणी के लिए यही थी कि अब माधव साथ ही रहेंगे। माधव ने पूछे कि तुम्हे कैसे पता चल कि मैं तुम्हारे लिए क्या लाया हूं। रोहिणी बोली क्योंकि सब कुछ तो मुझ तक पहुंचा दिए थे आपने। इसके बाद एक ही कमी थी मेरे जीवन में, जिसे आप पूरा करोगे ये मेरा विश्वास था। इसलिए मैने अपना हाथ आगे बढ़ा दी और अपने मुझे वही दिए जो चाहिए था
दोनों के लिए ये करवाचौथ यादगार रहा। देर से ही सही दोनों को खुशियां भी मिली और एक दूसरे का साथ भी। 🥰🥰
To be continued....
Rohini started thinking if love is like this, Nishant never tried to tell me, I believed every promise he made. But he got married three years after I left there. I was still waiting for him
Rohini was devastated and now wanted to spend some time alone. Without wasting any time, Rohini left for her home. She had not gone home for a long time. Her parents were happy that Rohini was coming home after so many years, Rohini was completely quite at home. Her mother understood that something must have happened which had deeply shocked Rohini
A good proposal has come for Rohini, but Rohini does not give any reply. Even today mother asked Rohini what have you thought about marriage daughter, meet the boy once, if you say so we can call him tomorrow. Rohini nodded yes.
The guests arrived in the afternoon, the boy's parents liked Rohini very much, the boy had not yet arrived, after some time the boy also arrived. Rohini was surprised to see the boy because the boy whose proposal had come for Rohini was her classmate Madhav. Both knew each other and Madhav had also proposed his love to Rohini but she did not give any answer.
Madhav knew Rohini's past because Rohini's fasting on Karwachauth was a topic of discussion among everyone. Even at that time Madhav used to tell everyone that it is her life and she will make her own decisions. Why should we think or say anything about her. Madhav and Rohini were also good friends
Everyone agreed to this relationship and Rohini and Madhav got married. Their dream of a happy life come true. Rohini wanted to live all her dreams. After marriage, both of then went abroad. After returning from there, Rohini had made up her mind to retire from her work forever.
But Madhav knew that Rohini was a capable doctor. So he said that there is no need for leave right now. I am getting my transfer done there and I have also applied. I will also come there after a few days. Do not take any decision in haste.
Madhav has come along to take Rohini to Bangalore. All the colleagues congratulated Rohini who reached the hospital for the first time after marriage. After working all day, Rohini was now ready to go home when Nishant came for a routine checkup. Seeing the sindoor in Rohini's maang, he started apologizing to her
Rohini said, what all will you apologise for, can you give me back that time, can you mend my broken trust, what can you do. I am not interested in your meaningless talks. Just then Madhav came to take Rohini. Rohini left from there holding Madhav's hand, Nishant kept watching them go.
Six months have passed since the marriage but Madhav had not been transferred here yet. Rohini is worried because Karwachauth is coming and there is no hope of Madhav coming. Rohini started thinking that till now she had performed the rituals of Karwachauth alone, will it be the same this time too.
Then Madhav called and asked if I should come. After talking, Rohini was confused. Anyway ! Karwachauth also come, Madhav called early in the morning, wished Karwachauth but did not tell whether he was coming or not. Rohini started her fadt with full enthusiasm, it was nine in the morning when the doorbell rang, Rohini went and opened the door and saw that a parcel had arrived.
When she opened the parcel, she found red bangles in it, a smile come on Rohini's face. She had just reached the hospital happily after getting ready, when another parcel arrived which contained earings and a bindi. Rohini started laughing, she called Madhav and found out that he was busy and they would talk later.
Rohini also got busy with her work but every hour a parcel came for Rohini. Rohini had a very good day today, after working the whole day Rohini was now about to go home when Madhav called and said that he is going for some important work, we will talk when we get time
Rohini reached home with a mixed feeling of happiness and sadness, here too a parcel was waiting for her. She opened the parcel with a smile and found a red saree in it. After resting for a while, Rohini started preparing for the evening pooja. After getting ready, Rohini called Madhav but could not talk to him.
The doorbell rang, Rohini thought it might be a parcel, and when she opened the door, Madhav was standing at the door with a bunch of red flowers in his hand, Rohini happily hugged Madhav. Both of them performed pooja together, after feeding sweets and water to Rohini, Madhav said how I can also drink water. Rohini asked did you also keep a fast ? Madhav said smilingly, why do you only want my life to be long. I too want that we always stay together.
After the pooja was over, Madhav said, "Tell me what gift should I give you ? Rohini did not say anything and just extended her hand. Madhav put his joining letter in Rohini's hand. Today Madhav tried to give Rohini all the happiness she had been deprived of till now.
The biggest happiness for Rohini was that now Madhav will stay with her. Madhav asked how did you know what I have brought for you. Rohini said because you had given me everything. After this, there was only one thing missing in my life, I had faith that you will fulfill it, So I extended my hand and you gave me what I needed.
This Karwachauth was memorable for both of them. Though late, both of them got happiness and each other's company. 🥰🥰
" Happy Karwachauth "
Tags











💗💗💗
ReplyDelete🥰🥰
Delete