Followers

गंधर्व विवाह / Gandhrav Vivah

राम का नाम सुनते ही हमारे मन मस्तिष्क में प्रभु श्री राम की छवि अंकित होती है। लेकिन अब नाम का प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व में दिखाई नहीं देता।
राम गांव में रहने वाला एक मनचला लड़का था। परिवार का मुख्य व्यवसाय कृषि था। किसी चीज की कमी न थी घर में। दादा दादी के लाड़ प्यार में बहुत बिगड़ गया था राम। माता पिता कुछ कहते तो उन्हें चुप करा दिया जाता कि इकलौता बेटा है वो मजे नहीं करेगा तो कौन करेगा ये सब। उसके लिए ही है सब कुछ। 



राम का नाम गांव की हर लड़की के साथ जोड़ा गया। लेकिन यहां भी दादा दादी पोते का पक्ष ले लेते, कि अभी वो बच्चा है, हो गई गलती अब नहीं होगा ऐसा। अब दादा दादी भी अपनी भूल पर पछता रहे थे कि हमने अपने बेटे बहू की बात मानी होती तो आए दिन लोगों की गलियां ना सुननी पड़ती। अब सिर्फ अफसोस ही रह गया था क्योंकि अब राम अपनी ही मनमानी करता था। किसी की कोई बात नहीं सुनता था।
              भोली भाली लड़कियों के दिलों से खेलना उसका शौक बन गया था। ऐसी ही एक लड़की उसके जीवन में आई अर्चना। वो उसके पड़ोसी गांव की रहने वाली थी। 



राम को अर्चना पहली ही नजर में भा गई, और उससे मिलने के कुछ महीनों बाद ही राम ने उससे गंधर्व विवाह कर लिया। ताकि अर्चना उसको छोड़ ना सके, क्योंकि राम को डर था कि उसका सच जब अर्चना के सामने आएगा तो वो  जरूर उसको छोड़ देगी। 



ख़ैर ! समय बीतता गया और दोनों का प्यार दिनों दिन बढ़ता गया। बीच बीच में अर्चना राम पर दबाव बनाती थी कि हमारी शादी के विषय में तुम अपने घर में बात करो। लेकिन राम हमेशा ये कहकर टाल देता था कि मैं तेरा ही हूं तू चिंता क्यों करती है, मैं बात कर लूंगा।
आज अर्चना के पैरों तले की जमीन खिसक गई जब राम के एक दोस्त से उसको ये पता चला कि राम किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। अर्चना अपने गंधर्व विवाह की बात अपने परिवार वालों को बता चुकी थी। तो अब उसने अपने बड़े भाई को ये भी बता दी कि राम उसे धोखा देकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। भाई आप जाकर बात करो नहीं तो मैं अपनी जान दे दूंगी। अर्चना के भाई ने इस बात को सिर्फ एक धमकी समझा। लेकिन अर्चना के लिए ये छल असहनीय हो गया था। 



जिस अजनबी के लिए मर्यादा की सारी सीमाएं तोड़ दी। विवाह जैसे पवित्र संस्कार को गंधर्व विवाह में परिवर्तित कर आगे बढ़ गई। वही सब अब कलंक सा प्रतीत हो रहा था। कैसे जी सकूंगी ये कलंक लेकर ! नहीं मुझसे ये बोझ नहीं ढोया जाएगा।
यही उसके अंतिम शब्द थे। अर्चना अपने कमरे में गई और दुपट्टे से खुद को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ☹️☹️ 
                    किसी पर भरोसा उतना ही करो कि जब कभी टूटे तो सिर्फ भरोसा , आप नहीं। सच है कभी कभी ज्यादा विश्वास आपकी जान ले सकता है।





                     English translation 
-------------------------------------------------------------------

On hearing the name of Ram, the image of Lord Shri Ram is imprinted in our mind.  But now the effect of the name is not visible in the personality of the person.

Ram was a spunky boy living in the village. The main occupation of the family was agriculture. There was no shortage of anything in the house. Ram was very spoiled by the pampering of grandparents. If the parents said something, they would have been silenced that if he is the only son, he will not have fun, then who will do all this. Everything is for him.



Ram's name was associated with every girl in the village. But even here the grandparents would have taken the side of the grandson, that he is a child now, the mistake made will not happen now. Now the grandparents were also regretting their mistake that if we had listened to our son-in-law, then we would not have to listen to the streets of the people every day. Now only regret was left because now Ram used to do his own arbitrariness. Didn't listen to anyone. 

Playing with the hearts of innocent girls had become his hobby. One such girl came into his life, Archana. She was a resident of her neighboring village.

 Rama fell in love with Archana at first sight, and a few months after meeting her, Rama married her to a Gandharva. So that Archana could not leave him, because Ram was afraid that when his truth would come in front of Archana, she would definitely leave him. 



Well! Time passed and their love grew day by day. In between, Archana used to pressurize Ram to talk about our marriage in your house. But Ram always used to avoid saying that I am yours, why do you worry, I will talk. 



Today the ground under Archana's feet slipped when she came to know from a friend of Ram that Ram is going to marry another girl. Archana had told her family members about her Gandharva marriage. So now he also told his elder brother that Ram was cheating on him and marrying another girl. Brother you go and talk otherwise I will give my life. Archana's brother considered this as just a threat. But this deceit became unbearable for Archana.

The stranger for whom all boundaries of dignity were broken.Gandharva moved ahead by converting the sacred ceremony like marriage into marriage.It all seemed like a blur now. How can I live with this stigma? No, this burden will not be carried by me.



 These were his last words. Archana went to her room and hanged herself with a dupatta and gave her life. ️☹️

 Trust someone so much that whenever you break, only trust, not you. The truth is that sometimes too much faith can kill you.






                     .............Abha............ 
Tags

Post a Comment

5 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.