Followers

अति का अंत / End of Extreme (Part l )

जहाँ अत्यधिक प्रेम होगा वहां धोखा मिलेगा, जहाँ अति विश्वास होगा वहां विश्वासघात होगा, ये सच है कि अति कहीं भी अच्छी नही होती है।
          


विनय और नम्रता को साथ में देखकर गांव में सब यही कहते थे कि इन दोनों का प्यार एक मिसाल कायम करेगा। एक दूसरे को बहुत प्यार करते थे दोनों। जीवन भर साथ रहने के सपनों को साकार करने की कोशिश कर रहे थे दोनों।
नम्रता हमेशा कहती थी कि तुम्हें मुझसे अधिक प्यार कोई नही कर सकता। इस बात को विनय स्वीकार करता था कि ये सच है, तुमसे ज़्यादा प्यार कोई नही कर सकता मुझे। हम सिर्फ अपने मन की बात जानते हैं, जो हमारी जिंदगी में है वो भी हमें समझेगा ये कहना कठिन है।
विनय जमींदार का बेटा था और नम्रता के पिता कृषि करते थे। लेकिन बेटी की पढाई को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपनी बेटी को खूब पढ़ाये ताकि वो अपने पैरों पर खड़ी हो सके। 
विनय विदेश से पढ़कर आया था, नम्रता पर नजर पड़ी तो उस पर मोहित हो गया। जबकि नम्रता उम्र में उससे बड़ी थी, ये बात विनय जानता था। नम्रता ने उसे बहुत बार समझाई कि हम दोनों का कोई मेल नही है। मैं उम्र में तुमसे बड़ी हूं और हम तुम्हारी बराबरी भी नहीं कर सकते। 
           

हर बात पर विनय का एक ही जवाब होता था कि कोई फर्क नहीं पड़ता इस सबसे। इसलिए नम्रता सहजता से उसके साथ हो गई। उसे क्या पता था जिसे वो सहृदय और सरल स्वाभाव का समझ रही है, वो कहाँ तक साथ निभाने वाला है।
विनय की नौकरी विदेश में ही लग गई। अब विनय के जाने का समय आया तो नम्रता बोली विनय हम शादी कर लेते हैं और फिर तुम चले जाओ। मैं जीवन भर तुम्हारा इंतजार कर लूंगी। क्योंकि नम्रता तो अपना सब कुछ विनय को ही। मान बैठी थी। 
            

विनय ने आश्वासन दिया कि मैं जब भी वापस आऊंगा हम शादी कर लेंगे। नम्रता कुछ नहीं कर सकती थी, बस इंतजार के अलावा। नम्रता का प्यार विनय के प्रति बढ़ता ही जा रहा था, लेकिन समय के साथ साथ विनय के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रही थी नम्रता।
कभी - कभी चिढ़ जाती थी विनय पर। क्या करते रहते हो तुम्हें फ़ोन तक करने की फुरसत नही है। विनय अब नम्रता की बातों को अनसुना करने लगा था। तब भी नम्रता यही सोचती थी कि काम का बोझ होगा विनय पर, इसलिए इस तरह का व्यवहार किया।
परिस्थिति में कुछ तेजी से बदलाव हमें सोचने पर मजबूर करता है कि विश्वास की डोर को धीरे से पकड़े या खींचकर। टूटना तो हर हाल में है, क्योंकि डोर ढीली हुई तो उसके हाथ से टूटेगी जिस पर हम विश्वास कर रहे हैं और खींचकर पकड़ेंगे तो हमारे हाथ से टूटेगी। 
            

ख़ैर ! विनय में इतने बदलाव के बाद भी ना नम्रता का प्यार कम हुआ, ना विश्वास। लेकिन विनय बदलने लगा था, उसे नम्रता में रूचि नहीं रह गई। नम्रता ये सब देखकर हैरान थी कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता है। उसने हर बात पहले ही बताई थी विनय को, तो ये सब बातें उसे अब समझ में आ रही है।
विनय ने कल नम्रता से कह दिया ..….?????

                          शेष अगले अंक में............😳😳





                   English translation 
 -----------------------------------------------------------



 Where there is too much love there will be deceit, where there is too much trust there will be betrayal, the truth is that too much is not good anywhere.
          

Seeing Vinay and Namrata together, everyone in the village used to say that their love would set an example. Both were very much in love with each other. Both were trying to fulfill the dream of living together for life.
Namrata always used to say that no one can love you more than me. Vinay used to accept this fact that is true that no one can love me more than you. We only know what is in our minds, it is difficult to say that whoever is in our life will understand us.
Vinay was the son of a zamindar and Namrata's father used to do agriculture. But giving priority to the daughter's education, he taught his daughter a lot so that she could stand on her feet.
Vinay had come after studying abroad, when he saw Namrata, he was fascinated by her. While Namrata was older than his, Vinay knew this. Namrata explained to him many times that there is no match between us, I am older than you and we cannot even match you. 
           

Vinay had only one answer on everything that it doesn't matter at all. So Namrata easily accompanies him. What did she know, whom she considers to be of a warm and simple nature, how far he is going to play with him.
Vinay got his job abroad. Now the time has come for Vinay to leave, then Namrata said Vinay, we get married and then you go away. I will wait for you all my life. Because Namrata had accepted everything for Vinay. 
          

Vinay assured that whenever I come back we will get married. Namrata could not do anything except wait. Namrata's love for Vinay was increasing, but with time, Namrata was feeling a change in Vinny's behavior.
Sometimes Namrata used to get irritated on Vinay, what do you keep doing, you don't even have time to call. Banay was now ignoring the words of Namrata. Even then, Namrata thought that the workload would be on Vinay, hence behaved like this.
Some rapid change in circumstance forces us to think whether by gently grasping or pulling on the thread of trust. Breaking is always there, because if the string is loose then it will break with the hand of which we are trusting, and if we pull it and hold it, it will break with our hand. 
            

Well ! Even after so many changes in Vinay, neither the love of Namrata nor faith has diminished. But Vinay was beginning to change, he was no longer interested in Namrata, Namrata was surprised to see all this that can anyone do this. She had already told everything to Vinay, so he is now understanding all this things.
Vinay said Namrata yesterday......????? 

                        To be continued.......😳😳





           

                     ............Abha............
Tags

Post a Comment

10 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.