Followers

किसके लिए ! / For whom ! 😥 ( Part - l )

पेशे से डॉक्टर रोहिणी उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। आज रोहिणी थोड़ी सज है धजकर हॉस्पिटल आई। उसे देखकर कोई भी बता देगा कि कुछ तो खास है आज जो मैडम तैयार हुई है। सामान्यतः रोहिणी बिल्कुल साधारण जीवन जीती है।
उन्हें देखकर लगता था जैसे इन्हें जीवन जीने में भी रुचि नहीं है बस जैसे तैसे दिन काट रही है। कभी कोई शिकायत नहीं, अपने कार्यस्थल पर भी वो इतनी विनम्र थी कि कभी किसी ने उनकी ऊंची आवाज नहीं सुनी। क्योंकि वो किसी को कभी डांटती नहीं थी। रोहिणी ने उसके जीवन में इतने उतार चढ़ाव देखे थे कि अब वो खुद को और बदलना नहीं चाहती थी। क्योंकि उसकी कोशिश उसकी सफलता की कहानी नहीं बल्कि विफलता का किस्सा बन गई। रोहिणी आज एक सफल हार्ट सर्जन के रूप में जानी जाती है, वो जहां भी जाती है लोग उसे भगवान की तरह पूजते हैं क्योंकि रोहिणी पूरी तरह अपने काम के लिए समर्पित है। रोज कितने ही लोगों के दिल की सर्जरी करके रोहिणी उन्हें जीवनदान देती है। लेकिन खुद के टूटे हुए दिल के टुकड़े जोड़ने में असफल रोहिणी, रोज एक ही दिलासा देती है खुद को कि निशांत लौट आएगा उसके पास। क्या निशांत भी रोहिणी के लिए ऐसा कुछ सोचता है। रोहिणी चालीस साल की होने वाली है, अब तक वो क्यों निशांत का इंतजार कर रही है। यहां यह तो साफ नजर आ रहा है कि रोहिणी वहीं रुक गई है जहां निशांत उसे छोड़ गया। लेकिन क्या वजह थी कि दोनों एक साथ आगे नहीं बढ़ पाए। निशांत और रोहिणी बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों का बचपन भागलपुर में एक साथ बीता, रोहिणी अपने मामा के घर रहा करती थी और निशांत का परिवार उनका पड़ोसी था। दोनो एक ही स्कूल में पढ़ते थे तो साथ ही आना जाना होता था।
एक दिन मौका पाकर निशांत ने रोहिणी से अपने प्यार का इजहार कर दिया। रोहिणी भी निशांत को पसंद करती थी, तो अब दोनों इस प्यार को सात जन्मों तक निभाना चाहते थे। अभी उन्हें ये नहीं पता था कि जिंदगी की कड़वी सच्चाई क्या है ? समय के साथ दोनों का प्यार प्रगाढ़ होता जा रहा था। करवाचौथ आने वाला है और रोहिणी अपने सच्चे प्यार की लंबी उम्र के लिए ये व्रत करना चाहती है। लेकिन उसे ये भी डर है कि घर में किसी को पता चल जाएगा तो ठीक नहीं होगा। सबसे छुपकर रोहिणी ने व्रत रख ली और रात में निशांत से मिलने गई तब उसे बताई कि आज मैने तुम्हारी लंबी उम्र के लिए व्रत की हूं, और ये व्रत मैं तुम्हारे लिए हमेशा करूंगी। निशांत खुश भी था और परेशान भी, लेकिन रोहिणी ने इस बात पर ध्यान नहीं दी। दोनों बहुत देर तक साथ रहे। जाते समय निशांत रोहिणी से कहकर गया कि वो मामा के घर जा रहा है, दो दिन में वापस आ जाएगा। आधी रात में अचानक रोहिणी को तेज पेट दर्द हुआ, उसे लगा दिन भर कुछ नहीं खाई थी शायद इसलिए पेट में दर्द हुआ है। लेकिन जब दर्द असहनीय हो गया तब घर में सभी परेशान हो गए और उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि रोहिणी गर्भवती है। सुनकर सभी सन्न रह गए, रोहिणी उसके मामा से बहुत डरती थी। मामा ने पूछे ये किसका बच्चा है रोहिणी, वो बोली निशांत का ।
निशांत यहां नहीं है ये बात रोहिणी के मामा भी जानते थे, लेकिन फिर भी वो निशांत के घर गए और उसके पिता को बहुत अपमानित किए। जब निशांत वापस आया तो गुस्साए पिता ने उसे बहुत पीटे और घर से चले जाने को कहे। निशांत को उसके पिता से ही पता चला कि रोहिणी गर्भवती थी। जहां कल तक दोनों के बीच बहुत प्यार था वहीं आज निशांत के मन में रोहिणी के लिए नफरत भर गई थी। अब वो उसे देखना भी नहीं चाहता था। सच जाने बिना ही निशांत रोहिणी को दोषी समझ रहा था। वो सोच रहा था कि रोहिणी ने जान बूझकर ये बात उसके जाने के बाद बताई। क्योंकि वे दोनों हर रोज ही मिलते थे तो रोहिणी ने गर्भवती होने की बात निशांत को क्यों नहीं बताई। निशांत के बदलाव से अनजान रोहिणी रोज निशांत का इंतजार करती थी और यही सोचती थी कि ऐसा क्या काम रहता है निशांत को, जो वो मिलने भी नहीं आता है। आज रोहिणी घरवालों से छिपकर निशांत से मिलने निकल गई। क्योंकि वो जिस कठिन परिस्थिति में आज है उसका जिम्मेदार निशांत ही तो है और वो उसकी खैर खबर तक नहीं ले रहा है। दोपहर का समय था निशांत खेत में काम कर रहा था, रोहिणी को सामने देखा तो रुक गया, कुछ नाराज लहज़े में बोला अब क्या रह गया है। रोहिणी बोली मै आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली जा रही हूं और जो कुछ हमारे बीच हुआ है वो की मजाक नहीं था। निशांत इस प्यार को निभाने का वादा सिर्फ मेरा नहीं था तुम भी वही चाहते थे इसलिए हम साथ में आगे बढ़े। मैं जा रही हूं मुझसे किया तुम अपना हर वादा निभाओगे ये विश्वास है मुझे। तुम पर और तुम्हारे प्यार पर पूरा भरोसा है, तुम्हारा इंतजार करूंगी। रोहिणी डॉक्टरी की पढ़ाई में व्यस्त थी निशांत अपनी गरीब परिस्थिति के कारण ज्यादा पढ़ नहीं सका और परिवार के दबाव में आकर उसने शादी कर ली। निशांत घर की परिस्थिति को सुधारने के चक्कर में कर्ज में डूबता जा रहा था। इस कर्ज से उबरने के लिए उसने खाड़ी देश जाने का फैसला किया। पत्नी और बच्चों को माता पिता के पास छोड़कर निशांत खाड़ी देश चला गया। रोहिणी अब दिल की डॉक्टर बन गई थी, लेकिन वो आज भी बहुत धार्मिक विचारों वाली थी, व्रत, पूजा कभी नहीं भूलती थी। हर साल नियम से करवाचौथ का व्रत करती थी निशांत के लिए। जबकि निशांत ने रोहिणी की कभी खैर खबर तक नहीं ली।कैसा विश्वास था रोहिणी का, कि उसने निशांत के इंतजार में अठारह साल बीता दिए।
एक दिन अचानक निशांत आया लेकिन आपातकालीन परिस्थिति में। निशांत को हृदयाघात हुआ था। तुरंत उसका ऑपरेशन किया गया, उसे जीवनदान देने वाला कोई और नहीं डॉक्टर रोहिणी थी। निशांत को जब होश आया तो सामने रोहिणी को देखकर उसे यकीन नहीं आया कि ये वही रोहिणी है जिसे उसने ठुकरा दिया था। लेकिन निशांत को देखकर रोहिणी खुश हो गई, उसे लगा जैसे उसकी तपस्या सफल हो गई है, भगवान ने उसे उसके व्रतों का परिणाम दे दिया हो। हर दिन प्रार्थना में रोहिणी बस यही बोलती थी कि हे ईश्वर निशांत आ जाए। निशांत ने अब तक रोहिणी को ये नहीं बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। दो दिन बाद निशांत की अस्पताल से छुट्टी होने वाली है और उसके परिजन उसे लेने आए हैं। निशांत के परिजनों के आने पर रोहिणी को पता चला कि निशांत की शादी को पंद्रह साल हो चुके हैं। 😥 शेष अगले अंक में .....
Rohini a doctor by profession, is from Uttar Pardesh.Today Rohini came to the hospital dressed up Anyone can tell by looking at her that there is something special about the way madam has dressed up today. Generally, Rohini lives a very simple life.
Looking at her, it seemed as if she was not even interested in living life and was just passing her days somehow. She never complained, she was so polite even at her workplace that no one ever heard her raise her voice. Because she never scolded anyone. Rohini had seen so many ups and downs in her life that now she did not want to change herself further. Because her efforts became a story of failure rather than success. Today Rohini is known as a successful heart surgeon, wherever she goes people worship her like God because Rohini is completely dedicated to her work. Every day Rohini gives life to many people by performing heart surgery on them. But Rohini, who is unsuccessful in mending the piece of her own broken heart, consoles herself every day that Nishant will return to her. Does Nishant also think something like this for Rohini ? Rohini is about to turn 40, why is she still waiting for Nishant ? Nishant left her. But what was the reason that both of them could not move forward together ? Nishant and Rohini know each other since childhood. Both of them spent their childhood together in Bhagalpur. Rohini used to live in her maternal uncle's house and Nishant's family was their neighbour. Both of them studied in the same school, so they used to go to school together.
One day, Nishant got a chance and expressed his love to Rohini. Rohini also liked Nishant, so now both of them wanted to keep this love alive for seven lives. They did not know yet what is the bitter truth of life ? With time, their love was growing stronger. Karwachauth is coming and Rohini wants to observe this fast for the long life of her true love. But she is also afraid that if someone in the house finds out, it will not be good. Rohini kept the fast secretly and went to meet Nishant at night and told him that today I have kept the fast for your long life, and I will keep this fast for you always. Nishant was happy and upset, but Rohini did not pay attention to this. Both of them stayed together for a long time, while leaving Nishant told Rohini that he is going to his maternal uncles house and will return in two days. Suddenly in the middle of the night. Rohini had a severe stomach ache. She thought that she had not eaten anything the whole day and that was why she had a stomach ache. But when the pain became unbearable, everyone in the house got worried and took her to the hospital. There, it was found out that Rohini was pregnant. Everyone was stunned to hear this. Rohini was very scared of her maternal uncle. Her maternal uncle asked whose child is this Rohini, she said Nishant's !
Rohini's maternal uncle also knew that Nishant was not there, but still he went to Nishant's house and insulted his father a lot. When Nishant returned, his angry father beat him badly and asked him to leave the house. Nishant came to know from his father that Rohini was pregnant. Whereas till yesterday there was a lot of love between the two, today Nishant's heart was filled with hatred for Rohini. Now he did not even want to see her. Without knowing the truth, Nishant was blaming Rohini. He was thinking that Rohini had deliberately told this after he left. Since they both used to meet every day,why did Rohini not tell Nishant about being pregnant. Unaware of Nishant's change, Rohini used to wait for him everyday and used to wonder what work Nishant has that he doesn't even come to meet her. Today Rohini went to meet Nishant is responsible for the difficult situation she is in today and he is not even asking about her well - being. It was afternoon time. Nishant was working in the field. He stopped when he saw Rohini in front of him. He said in an angry tone, "What is left now ?" Rohini said, " I am going to Delhi for further studies and whatever happened between us was not a joke " Nishant, the promise to keep this love was not only mine, you also wanted the same, so we moved forward together. I am leaving, I am confident that you will keep every promise you made to me. I have full faith in you and your love, I will wait for you. Rohini was busy studying medicine, Nishant could not study much due to his poor condition and got married under the pressure of his family. Nishant was sinking in debt to improve the condition of the house. To overcome this debt, he decided to go to a Gulf country. Nishant left his wife and children with his parents and went to a Gulf country. Rohini had now become a heart doctor, but she was still very religious, she never forgot to fast and worship. Every year she would regularly observe Karwachauth fast for Nishant. Whereas, Nishant never even asked about Rohini's well - being. What kind of faith did Rohini have that she spent eighteen years waiting for Nishant.
One day suddenly Nishant came but in an emergency situation. Nishant had a heart attack. He was operated upon immediately, the one who saved his life was none other than Dr Rohini. When Nishant regained consciousness, he could not believe that this was the same Rohini whom he had rejected. But on seeing Nishant, Rohini became happy, she felt as if her penance has been successful. God has given her the result of her fasts. Every day in her prayers, Rohini used to say only this - O God, please bring Nishant. Nishant has still not told Rohini that he is married and his three children. Nishant is going to be discharged from the hospital after two days and his family has come to take him. When Nishant's family comes, Rohini comes to know that Nishant has been married for fifteen years. 😥 To be continued.......

Post a Comment

6 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.