प्यार में कभी कभी / Sometimes in Love 💕
2
February 14, 2026
क्या ? हां ये सच है कि प्यार में कभी कभी ऐसा हो जाता है - आप सोचते है आपको एक मौका मिला है अपना प्यार साबित करने का लेकिन, लेकिन, लेकिन ....... आपको धोखा मिल जाता है। 😊
खैर ! ये सब तो चलता ही रहता है। आम सूचना कहूं या खास खबर! जो भी हो 😳 बात ये है कि प्रेम करने वालों के लिए त्यौहार आ गया है। दिवाली और दशहरे से भी बड़ा है ये त्यौहार। ओह - आप तो मेरे बिना कहे समझ गए कि मैं वेलेंटाइन डे की बात कर रही हूं।
शुरुआत गुलाब का फूल देने से हो गई है। उत्सव पूरे एक सप्ताह का है। ऐसा नहीं है कि इस समय सिर्फ प्यार ही प्यार होगा चारों तरफ। तकलीफों के नजारे भी सामने आयेंगे। कुछ दिल जुड़ेंगे तो कुछ टूटेंगे भी, क्योंकि ये जरूरी नहीं होता कि जिसे हम प्यार कर रहे हैं वो भी हमें प्यार करे। तो आपको जवाब हां में भी मिल सकता है और ना में भी।
खैर ! ये जरूरी नहीं कि ये सबके साथ हो! लेकिन केवल अच्छा मत सोचो क्योंकि अच्छा सोचोगे और बुरा जवाब मिलेगा तो बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता हैं। ओय ! छोड़ो यार खुशियों के मौके पर मै भी क्या लेकर बैठ गई।
वैसे प्यार के इजहार के लिए ये एक खास दिन तय करना जरूरी नहीं, ये उनके लिए खास होगा जो दिखावा करते हैं। क्योंकि जो सच्चा प्यार करते हैं उन्हें तो शब्दों की जरूरत भी नहीं पड़ती, उनके बीच तुम्हे प्यार करता हूं / करती हूं जैसे शब्द भी छोटे लगते हैं। एहसासों से बंधी ये प्रेम की डोर बहुत मजबूत होती है। ऐसे प्रेमियों के लिए रोज ही वेलेंटाइन डे होता है।
आज प्रेमियों पर कड़े पहरे होते हैं, उनके लिए कैलेंडर में प्रेम दिवस की तारीख तो दे दी लेकिन विरोधियों के सामने सबकी बड़ी बाते धरी रह जाती है। कितने तिकड़म लगाते हैं लोग इस दिन को उत्सव की तरह मनाने के लिए।
छिप - छिपाकर प्रेमी युगल इस दिन को बड़े उत्साह से मनाते हैं। यदि आप भी अब तक अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए हैं तो आज से अच्छा दिन और कब आएगा। कह दीजिए अपने दिल की बात और यादगार बना लीजिए इस दिन को। 😊
What? Yes, it's true that sometimes in love, you think you've got a chance to prove your love, but then ----- you get cheated. 😊
Well ! This stuff keeps happening. Should I call it general news or special news? Either way, the point is that the fastival for lovers has arrived. This festival is even bigger than Diwali and Dussehra, oh..! you already know I was talking about Valentine's Day without me even saying it.
The celebrations begin with the exchange of roses. The celebrations last a whole week. It's not as if there will be only love during this time. There will also be scenes of suffering. Some hearts will be united, while others will be broken, because it's not necessary that the person we love will love us back. So, the answer could be yes or no.
Well ! It's not necessary that this happens to everyone. But don't just think positive, because if you think positive and get a negative response, it becomes difficult to bear. Oh ! Come on, what have I brought up on a happy occasion ?
While it's not necessary to set a specific day to express your love, it's especially important for those who pretend. Those who truly love don't even need words, even words like " I Love You " ❤️ seem trivial. This bond of love, bound by feelings, is incredibly strong. For such lovers every day is Valentine's day.
Today lovers are under strict surveillance, and Valentine's Day is designated on the calendar, but their grandiose promises fall flat in the face of their opponents. People resort to so many tricks to celebrate this day like a festival.
Secretly, lovers celebrate this day with great enthusiasm. If you have yet expressed your love, when will you find a better day than today ? Speak your heart out and make this day memorable. 😊
Tags










Na ye rukti h na,,bujhti h na,,thahri h kahin..
ReplyDeleteNoor ki boond h sadiyo se bahaa karti h..
Sirf ehsaas h.....
थैंक्स
ReplyDelete