Followers

पति पत्नी और वो / Husband wife and her / him

पति पत्नी का रिश्ता तो अटूट विश्वास और प्रेम का होता है, इस रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती। फिर भी " वो " हर घर में मौजूद रहती / रहता है। 

       


ये " वो " आती / आता कहां से है और क्यों ? पति/ पत्नी के झूठ के माध्यम से इनका आगमन होता है। समझ नहीं आता कि तीन - चार बच्चों के माता - पिता को असंतुष्टि किस बात की रहती है। इतने बच्चों का जन्म क्या असंतुष्टि का परिणाम है। 

          


नहीं यहां असंतुष्ट कामना कारण नहीं है। ये घिनौनी भावनाओं के कारण " वो " आता / आती है। क्योंकि पति किसी भी समय अपनी पत्नी से ये नही बोल सकता कि कुछ ऐसा करो कि मैं दिनभर के लिए तरोताजा महसूस करूं। लेकिन अपनी प्रेमिका से वो कभी भी कपड़े उतरवा सकता है। ऐसा ही औरतें अपने कथित प्रेमी के साथ करती है।

आप में से ज्यादातर लोग यही सोच रहे हैं कि ये क्या बात होती है। लेकिन ये सच है, पुरुष अपनी महिला मित्र से कहते हैं कि उनकी पत्नी से उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं इन दिनों, पत्नी चिढचिढ़ा व्यवहार करती है, वो तो आप हो जो मुझे खुशियां दे रही हो, आप नहीं मिलती तो मेरा क्या होता।

              इन बातों का असर सीधे फेसबुक पर दिखेगा। तुरंत महिला मित्र अपने प्रेमी के लिए गाना पोस्ट करेगी - 

         तुम्हीं मेरे मंदिर, तुम्हीं मेरी पूजा 

         तुम्हीं देवता हो, तुम्हीं देवता हो। 😄😄 

          


ऐसे ही बातें बढ़ते - बढ़ते वाकई पति पत्नी के रिश्ते में दूरी आने लगती है। यदि महिला मित्र अविवाहित है तो वो शादी के लिए दबाव बनाना शुरू करती है, तब कथित प्रेमी का सच सामने आता है। मै ऐसा कुछ नहीं कर सकता, मेरी पत्नी से मैं बहुत प्यार करता हूं उसको नहीं छोड़ सकता, मेरे तीन मासूम बच्चों का क्या होगा। तुम मुझे माफ कर दो और अपने लिए अच्छा सा लड़का देखकर शादी कर लो। विवाहिता के लिए सुझाव होता है कि आपके पति आपसे इतना प्रेम करते हैं, आप भी उनका ध्यान रखिए।

             


क्यों ? ये सब तुम्हें पहले ही तो पता था कि तुम पर परिवार की जिम्मेदारी है। तुम अपनी घिनौनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सके। अब किस बात की माफी तुम्हें दी जाए।

            याद आता है पश्चिम बंगाल का एक मामला जिसमें एक पत्नी ने अपने पति का लिंग काट दी थी। कारण था अन्य महिला से अनैतिक संबंध। टूटते रिश्ते और बिखरते घरों को बचाने की जिम्मेदारी सिर्फ किसी एक की नहीं है, पति पत्नी दोनों को अपने रिश्ते के लिए ईमानदार होना पड़ेगा। तब "वो" नहीं आएगा / आएगी।





                           English translation

--------------------------------------------------------------



The relationship of husband and wife is no place for anyone else in this relationship. Still " she / he" is present in every house. 

          

 

Where does it come from and why ? These arrive through the lies of spouse. I do not understand what is causing dissatisfaction with the parents of three  or four children. The birth of so many children is the result of dissatisfaction. 

              


No, unsatisfied desire is not the reason here. It is because of these disgusting feelings that "she / he" comes. Because the husband cannot tell his wife at any time to do something so that I feel refreshed for whole day. But he can get his clothes removed from his girlfriend at any time. This is what women do to their alleged lover.

Most of you must be wondering what this is all about. But it is true , men tell their female friend that their relationship with his wife is not going well. These days, wife behaves irritably. It is you who is giving me happiness, what would have happened to me if you did not get it. 

The effect of these things will be visible directly on Facebook. Immediately female friend will post song for her lover- 

    Tumhi mere madir, tumhi meri puja 

     Tumhi Devta ho, tumhi Devta ho...😄😄 

             


As such things grow, the distance starts coming in the relationship between husband and wife. If the female friend is unmarried than starts  pressurising for marriage, then the truth of the alleged lover comes to the fore.

I cannot do anything like this, I love my wife very much, I cannot leave her, what will happen to my three innocent children. You forgive me and see a nice boy for yourself and get married. It is suggested for married women that, your husband loves you so much, you should also take care of him. 

             


Why ? All this you already knew that you have the responsibility of the family. You could not control your disgusting feelings, now what should you be forgiven for ?

                I remember a case of West Bengal in which a wife cut off her husband's penis. The reason was an immoral relationship with another woman. It is not only one's  responsibility to save broken relationships and shattered homes, both husband and wife have to be honest about their relationship. Then "he" will not come.





                       ........... Abha............






Post a Comment

9 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.