Followers

मैं सीख रही हूं / I am learning

हम इंसानो का जीवन ही ऐसा है, जब तक जिन्दा है कुछ न कुछ सीखते रहो। एक सच ये भी है कि सीखने की उम्र में हम कुछ भी सीखने में रूचि नहीं लेते। जब समय निकल जाता है तब दुःख मनाते हैं।

             


मैंने भी वही की, जब माँ से कुछ सीख सकती थी तब ये सोची कि माँ तो मेरे साथ ही है, मैं कभी भी पूछ सकती हूं माँ से। हम अपने माता पिता को अपने बूढ़े होने तक खोना नही चाहते। 

जब तक माँ साथ थी, मुझे कोई समस्या परेशान नही करती थी। ऐसा लगता था किसी भी समस्या से लड़ जायेंगे क्योंकि माँ है साथ में। कहते हैं बच्चो में माँ की जान बसती है, लेकिन मेरी माँ ही मेरी जिंदगी थी। हंसने में रोने में सब जगह सिर्फ माँ थी।

बेटी माँ की परछाई होती है, लेकिन माँ मेरे साथ साये की तरह रहती थी, कभी अकेलापन मुझ पर हावी नहीं हुआ। क्योंकि मेरी माँ सिर्फ एक माँ नहीं थी, वो मेरी सबसे अच्छी सहेली भी थी।

हर सुख दुःख को मैं माँ से साझा करती थी। कभी भी मेरा कोई दुःख उनकी आंखों से नहीं छिपा। आज उनके ना रहने पर मुझे उनकी हर वो छोटी बात का महत्व समझ में आ रहा है जो वो अपनी इस बेटी को सिखाना चाहती थी।

          


माँ का यूँ जाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी हानि है। जिस माँ से सिर्फ प्यार करती थी अब मैं उनसे नाराज भी हो जाती हूं। क्योंकि वो मुझे ऐसे छोड़कर कैसे जा सकती है, जबकि मैं उनकी परछाई थी। 

जब भी किसी काम को करने में अपरिपक्वता महसूस करती हूं, माँ की सिखाई बात को याद करके उसे ठीक करने की कोशिश करती हूँ। जिम्मेदारियों ने बड़ा तो बना दिया, लेकिन माँ के बगैर हिम्मत तो हार ही जाती हूँ। याद करती हूं वो समय जब किसी भी समस्या से माँ घबराती नहीं थी, अचल पर्वत सी हमारे सामने खड़ी रहती थी। ताकि बच्चों को कोई समस्या परेशान ना कर सके। 

              


सीख रही हूं समस्याओं का सामना करना, बुरे वक़्त से लड़ना और उनसे आगे निकलना। माँ जब भी मुझे डाँटती थी उसमें भी एक सीख होती थी उन्हें पता था, ये सब एक न एक दिन मेरी ताकत बनकर मुझे संभलने में सहयोग करेंगे।

माँ की छोटी - छोटी बातें आज सीख है मेरे लिए। माँ के चले जाने के बाद आज मुझे, ये वक़्त सीखा रहा है कि माँ के बग़ैर कैसे रहूं, कैसे उन जिम्मेदारियों को समझूँ, जो वो मुझे सौंपकर चली गई। 😭😭 





                      English translation

----------------–-------------------------------------------------



The life of us human being is such that as long as we are alive, keep learning something or the other. There is also a truth that at the age of learning, we do not take interest in learning anything, when the time runs out, they feel sad. 

           


I also did the same thing, when I could learn something from my mother, I thought that mother anytime. We don't want to lose our parents till we are old. 

As long as my mother was with me, no problem bothered me. It seemed that any problem would be fought because mother is with him.  It is said that mother's life resides in children, but my mother was my life, only mother was everywhere in laughing and crying.

The daughter is the shadow of the mother, but the mother used to live with me like a shadow, the loneliness never overpowered me. Because my mother was not just a mother, she was also my best friend.

I used to share every happiness and sorrow with my mother. Never hide my sorrow from his eyes. Today, when she is not there, I understand the importance of every little thing that she wanted to teach her daughter. 

            


Mother's passing is the biggest loss of my life. The mother I only loved, now I get angry with her. Because how can she leave me like this, when I was her shadow.

Whenever I feel immature in doing any work, I try to correct it by remembering what my mother taught. Responsibilities have made me big but without mother, I lose my courage. I remember the time when mother was not afraid of any problem, she used to stand in front of us like an immovable mountain. So that no problem can disturb the children. 

          


I am learning to face problems, fight through bad times and get over them. Whenever my mother used to scold me, there was a lesson in that too, she knew that all these will help me become my strength one day or the other.

Mother's small things are a lesson for me today. After the mother's departure, today this time is teaching me how to live without mother, how to understand the responsibilities that she left by handing me over.  😭😭






                    ..........Abha...........

Post a Comment

7 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.