Followers

बदकिस्मत / Unfortunately

हर रोज सुबह उठते ही हम में से कितने ही लोग किसी न किसी बात के लिए अपने आपको या अपने भाग्य को कोसते होंगे। जब कुछ हमारे मन मुताबिक नहीं होता तो हम यही सोचते हैं कि दुनिया के सबसे बदकिस्मत इंसान हम ही है।
          


हम में से ही एक है रजनी। उसे भी यही लगता है कि वो बहुत बदकिस्मत है। क्योंकि उसकी अब तक ना शादी हुई और ना उसे कोई नौकरी मिली। रजनी मध्यम वर्गीय परिवार से है,अभी उसकी उम्र 25 वर्ष है और उसे लगता है कि वो हर बात के लिए पीछे हो गई है। 
रजनी की माँ एक कुशल गृहिणी के साथ- साथ एक कुशल व्यवसायी भी है, घर से ही अचार, पापड़ का काम करके अच्छी कमाई हो जाती है उन्हें। रजनी को हमेशा उसकी मां समझाती रहती है कि संयम से आगे बढ़ो सफलता तो मिलना ही है। लेकिन रजनी में सब्र नहीं है, उसे हर बात में बस बदकिस्मती ही नजर आती है।
रजनी की माँ उसे हमेशा समझाती थी कि तुम हर बात के लिए अपनी किस्मत को क्यों कोसती हो। हो सकता है तुम्हारे प्रयासों में कमी के कारण तुम्हें अब तक सफलता नहीं मिली। तुम अपनी कमियों पर ध्यान दो, उन्हें सुधारने की कोशिश करो ? हर वक़्त भाग्य को कोसना ठीक नहीं है। 
              

रजनी की नौकरी तो नहीं लगी लेकिन एक अच्छा लड़का देखकर उसकी शादी करवा दी। ससुराल संपन्न थी रजनी की। अब उसे कोई शिकायत नहीं होगी खुद से, उसके माता पिता यही सोच रहे थे।
           

रजनी का पति मदन व्यवसाय करता था, कपडों का बड़ा व्यापारी था वो। हमेशा भाग्य को कोसने वाली रजनी अब अपने आपको सबसे भाग्यशाली समझती थी। सब ठीक चल रहा था, रजनी के जीवन में कहीं कोई कमी नहीं थी।
आने वाला वक़्त क्या दिखायेगा ये कोई नहीं जानता। शिकायतों का सिलसिला कभी ख़त्म नहीं होता। रजनी हमेशा मदन से कहती थी कि आप कभी हमारे साथ कहीं घूमने नहीं जाते। इस शिकायत को दूर करने के लिए मदन ने तय किया कि आने वाले रविवार हम घूमने जायेंगे। 
              

ये वक़्त भी अजीब है। पहली बार मदन परिवार के साथ घूमने गए और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मदन को कुछ मामूली चोटें आई लेकिन रजनी के दोनों पैर ख़राब हो गए। 
अब रजनी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो सकती थी। वो पहियाकुर्सी पर चलती थी, खुद को बोझ महसूस करने लगी थी रजनी। लेकिन जीवनसाथी होने का फर्ज़ मदन बखूबी निभा रहे थे, उन्हें कभी ये नहीं लगा कि रजनी अब उन पर बोझ बन गई है। 
                

दुर्घटना के बाद रजनी ने खुद को परखी और पति के व्यवसाय में उनकी सहायता करने लगी। अब उसे एहसास हुआ कि किस्मत बदलना इंसान के हाथ में ही है। हमेशा खुद को बदकिस्मत मत कहो। क्या पता कब खुशकिस्मती रुठ जाये और सच में बदकिस्मती ही आपको घेर ले। 
जितना है जो है वही आपके लिए बेहतर है उसे बेहतरीन बनाना आपके हाथ में है। प्रयासों से बड़े से बड़ा काम आसान हो जाता है। जब हम खुद को बदकिस्मत कहना शुरू कर देते हैं तब ये तय हो जाता है कि आप अपनी कमियों को बदकिस्मती के पीछे छिपाना सीख गए हो। 
खुद को परखने और खुद पर मेहनत करने का समय आ गया है। उतार चढ़ाव सबके जीवन में आते हैं, ऐसे में खुद को बिखरने मत दीजिये, निखारिये खुद को। बदकिस्मती पीछे छूट जायेगी। 






                          English translation 
--–--–-–---------–--–--------------–-----–-----–-–------–---



Every morning as soon as we wake up in the morning, how many of us must be cursing ourselves or our fate for one thing or the other. When something is not according to our mind, then we think that we are the most unlucky person in the world. 
            

One of us is Rajni. She also feels that she is very unlucky. Because till now he is neither married nor got any job. Rajni hails from middle class family she is 25 years old now and she feels that she is behind in everything. 
Rajni's mother is a skilled housewife as well as a skilled businessman, she earns well by doing pickle, papad work from home. Her mother always keeps on explaining to Rajni that move ahead with restraint and success is bound to happen. But Rajni does not have patience, she only sees unlucky in everything.
Rajni's mother always used to explain to her why you curse your luck for everything. Maybe because of your lack of efforts, you have not got success till now. You focused on your shortcomings, try to improve them? It is not right to curse fate all the time. 
             

Rajni did not get a job but seeing a good boy got him married. Rajni's in - laws were prosperous. Now she will not have any complaint with himself, that's what his parents were thinking.
Rajni's husband Madan used to do business, he was a big merchant of clothes. Rajni, who always cursed fate, now considered herself the luckiest. Everything was going well, there is no shortage in Rajni's life.
         

No one knows what the coming time will show. The series of complaints never ends. Rajni always used to tell Madan that you never go anywhere with us. To address this complaint, Madan decided that we would go for a walk on the coming Sunday.
             

Time is also strange. For the first time Madan went for a walk with the family and the car crashed. Madan suffered some minor injuries but both of Rajni's legs were damaged
Now Rajni could not stand on her feet. She used to walk on a wheelchair, Rajni started feeling herself a burden. But Madan was fulfilling the duty of being a life partner, he did not feel that Rajni has become a burden on him now.
          

After the accident, Rajni tests herself and helps her husband in his business. Now she realised that changing fate is in the hands of man. Don't always call yourself unlucky. Don't know when luck gets angry and only unlucky surrounds you.
It is in your hands to make the best of what is best for you. Greatest tasks become easy with effort. When we start calling ourselves unlucky, then it is certain that you have learned to hide your shortcomings behind unlucky ones. 
Ups and downs come in everyone's life, so don't let yourself fall apart, refine yourself. Bedluck will be left behind. 





                      ...........Abha...........

Post a Comment

7 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.