Followers

मैंने कब कहा ? / When did I say ?

बसंत के मौसम में चारों तरफ फूलों की महक और हरियाली से सारा माहौल मनमोहक हो जाता है। प्यार के नए रंग भी खिलते हैं और कई जगह रिश्ते मुरझाए हुए भी दिखते हैं।
बगीचे मे आजकल कुछ ज्यादा हलचल हो रही है, देखकर यूं लगता है जैसे प्यार का नया अध्याय लिखा जा रहा है। नए - नए भंवरे और मधुमक्खियों के समूह आते जाते फूलों को और खुशियां देकर जाते हैं। सूरजमुखी का नन्हा फूल बहुत ज्यादा खुश है, लगता है प्यार का बसंत उसे बहुत भा गया है। बसंत के मौसम का ये अनुभव उसे पहली बार हुआ है अपने बड़ों से उसने इस विषय में बहुत बार सुना था कि बसंत प्यार का मौसम है। अब उसके अनुभव का वक्त है ये वक्त उसे खुद को संभालने का है। लेकिन जब चारों तरफ प्यार की बयार बह रही हो तो इससे कोई भी अछूता कैसे रह सकता है। एक भंवरा जो सुबह से शाम तक इस फूल पर मंडराता था, सूरजमुखी उसके इस व्यवहार को प्यार समझ बैठी।
रोज सुबह से सूरजमुखी उस भंवरे का इंतजार करती जिससे उसे प्यार हो गया था। भंवरा भी आता था लेकिन उसे इस सूरजमुखी से प्यार है ये उसने कभी स्वीकार नहीं किया था। सूरजमुखी अपने यौवन की तरफ बढ़ रही थी, अपने प्यार को परखने के लिए वो नए नए तरीके आजमाती। भंवरा हमेशा असफल रहता और उस समय वो अपने व्यस्त होने की कोई कहानी बता देता था। भंवरा बहुत मनचला था, उसे किससे प्यार है ये सिर्फ वही जानता था। सूरजमुखी अपने प्यार और इंतजार का प्रतिउत्तर चाहती थी भंवरे से। भंवरा किसी तरह की परीक्षा नही देना चाहता था, क्योंकि वो तो सूरजमुखी से प्यार ही नहीं करता था। अब ये बात धीरे धीरे सूरजमुखी जान गई थी कि भंवरा हर नई कली का दीवाना है। सूरजमुखी उदास रहने लगी उसने कभी अपने बड़ों की बात नही सुनी और अब उसकी पंखुड़ियां मुरझाने लगी थी।
सूरजमुखी की ऐसी हालत देखकर भी भंवरे को कोई फर्क नही पड़ता था। जब सूरजमुखी ने भंवरे से कहा कि तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो ! तब भंवरा मुस्कुराकर बोला मैंने क्या किया है तुम्हारे साथ। तब सूरजमुखी बोली मैं तुम्हे प्यार करती हूं और तुम भी तो ......... बीच में ही भंवरा बोल पड़ा मैंने तुमसे कभी प्यार नही किया। मैंने कब कहा तुम्हे कि मैं तुम्हे प्यार करता हूं। सूरजमुखी अपने दुःख पर काबू नहीं रख सकी। अपनी पूरी जिंदगी जीने का हौसला भी वो खो चुकी थी। उसकी ये उदासी उसके चेहरे पर साफ नजर आती थी। धीरे धीरे उसकी पंखुड़ियां मुरझा गई अब अपने बड़ों की बातें उसे समझ में आई कि बसंत है तो प्यार का मौसम, लेकिन विश्वास सोच समझकर करो।
सूरजमुखी का दुखद अंत हमें भी सीख देता है कि प्यार उसी से करो जो हमारे प्यार को समझे। किसी के स्वच्छंद व्यवहार को प्यार समझना बड़ी भूल है।
In the spring season, the whole atmosphere becomes charming with the smell of flowers and greenery all around. New colors of love also bloom and in many places relationships are also seen withered. There is a lot of movement in the garden nowadays, it seems as if a new chapter of love is being written. New bumblebees and groups of bees come and go, giving more happiness to the flowers.
The little sunflower is very happy, it seems that it has liked the spring of love. He has experienced this spring season for the first time. He has heard many times from his elders that spring is the season of love. Now is the time for his experience this is the time for him to handle himself. But when the wind of love is blowing all around, how can anyone remain untouched by it. A bumblebee who used to hover over this flower every morning till evening, the sunflower mistook his behaviour as love. Every morning the sunflower waited for the bumblebee with whom she had fallen in love. Bumblebee also used to come but had never accepted that he is in love with this sunflower. Sunflower was moving towards her youth, she used to try new ways to test her love.
Bumblebee always failed and at that time he used to tell some story of his busyness. Bumblebee was very playful, only he knew whom he was in love with. Sunflower wanted a response to her love and waiting from bumblebee. Bumblebee did not want to give any kind of test, because he did not love sunflower. Now, slowly the sunflower come to know that bumblebee is crazy about every new bud. Sunflower started feeling sad, she never listened to her elders and now her petals were withering.
Even after seeing such a condition of the sunflower, bumblebee did not mind. When sunflower asked bumblebee smiled and said what have I done to you. Then sunflower said I love you and you too......... Bumblebee said in the middle. I have never loved you ! When did I tell you that I love you. Sunflower could not control her sorrow. She had also lost the courage to live her whole life. His sadness was clearly visible on his face. Slowly her petals withered, now she understood the words of her elders that spring is the season of love, but trust after thinking carefully.
The sad end of the sunflower also teaches us to love only those who understand our love. It is a big mistake to consider someone's wayward behaviour as love.
Tags

Post a Comment

4 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.