Followers

तुम्हारे बिन / Without You

संसार की रीति नीति सब औरतों को ही निभानी पड़ती है। पुरुष अपने अहम के आगे कुछ नहीं देखते। 

                


आज राखी घर छोड़कर चली गई। कारण छोटा नहीं था, पति की छोटी मोटी बातों को हमेशा हंसकर टाल देती थी वो। इसलिए परिवार में सभी उसे बेवकूफ ही समझते थे। वैसे भी जब हम सही या गलत किसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया ना दें तो सभी यही सोचते हैं कि ये बेवकूफ या पागल है।

यही राखी को भी कहा गया। उसका पति अक्सर उसे कहता था तुम चली जाओ इस घर से। मैं किसी और से प्यार करता हूं, उसे लाऊंगा इस घर में। शुरू शुरू में राखी यही सोचती रही कि मुझे परेशान करने के लिए संतोष ऐसा बोलते होंगे। लेकिन धीरे धीरे ये सारा सच सामने आया।

             


राखी ने खुद सच की पड़ताल की और सच उसके सामने था। संतोष किसी लड़की को बाइक पर ले जा रहा था। राखी को अब भी यकीन नहीं हो रहा था कि संतोष ऐसा कर सकता है। राखी उसे बड़बोला ही समझती थी। जिस पति के लिए उसने अपना मायका अपनी नौकरी तक छोड़ दी। उसका ये रूप देख राखी अचंभित थी।संतोष हमेशा ही राखी से बोलता था, कि मैं तुम्हारे बिन अधूरा हूं, तुम्हारे बिना जी नहीं सकता हूं। वही पति आज किसी और के लिए उसे छोड़ने को तैयार हो गया।

           


राखी ने किसी से कुछ नहीं कही। अपना सामान पैक की और टेबल पर मंगलसूत्र के साथ एक पत्र रखकर घर से चली गई शाम में जब संतोष घर आया तो सारे घर में राखी को कहीं ना पाकर सोफे पर बैठ गया। तभी अचानक टेबल पर नजर पड़ी तो उसने वो पेपर उठाया। पढ़कर अवाक रह गया !

              


मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझना तुम्हारी सबसे बड़ी भूल थी। आज से मैं तुम्हारे परिवार की सभी जिम्मेदारियों से खुद को मुक्त करती हूं। अब दोबारा किसी और को बेवकूफ समझने की भूल ना करना। मैं सोचती थी कि तुम मेरी खामोशी को भी समझते हो, लेकिन तुम सिर्फ अपने मतलब की बात समझते हो।

जब तुम मेरे बिन खुश रह सकते हो तो मैं भी तुम्हारे बिन अपना जीवन जी सकती हूं। तुम्हारे साथ रहकर भी अधूरी थी लेकिन तुम्हारे बिन खुद को पूर्ण महसूस करती हूं। तुम्हें भी इस बंधन से मुक्त करूंगी। जल्दी ही तलाक के कागज तुम्हें मिल जायेंगे।




                     English translation 

-------------------------------------------------------------------




All women have to follow the rules and regulations of the world. Men do not see anything in front of their ego.

          


Today Rakhi left the house. The reason was not small, she always laughed and avoided the petty things of her husband. That's why everyone in the family considered him to be an idiot. Anyway, when we do not give our reaction on something right or wrong, then everyone thinks that he is stupid or crazy.

The same was also called Rakhi. Her husband often used to tell her that you go away from this house. I love someone else, I will bring him into this house. Initially, Rakhi kept thinking that Santosh must have spoken like this to harass me. But slowly the whole truth came out.

            


Rakhi herself investigated the truth and the truth was with her. Santosh was taking a girl on a bike. She still could not believe that Santosh could do this. Rakhi used to think of him as rude. Rakhi was astonished to see this from of her husband for whom she had even left her job. Santosh always used to say to Rakhi that I am incomplete without you, I cannot live without you. The same husband agreed to leave her for someone else today.

                


Rakhi did not say anything to anyone. Packed her things and left the house with a letter along with the mangalsutra on the table.

When santosh came home in the evening, he sat on the sofa, finding Rakhi nowhere in the whole house. Then suddenly he looked at the table and he picked up that paper. Shocked to read it.

             


Mistaking my silence as my weakness was your biggest mistake. From today I relieve myself of all the responsibilities of your family. Now don't make the mistake of thinking someone else is stupid again. I used to think that you understand my silence too, but you only understand what you mean.

When you can be happy without me, then I can also live my life without you. Living with you was incomplete but I feel complete without you. I will also free you from this bondage. You will get the divorce papers soon.






                    ...........Abha............



Post a Comment

13 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.