Followers

तुम कभी वापस मत आना / You never come back ( Part - l )

कभी कभी कुछ बातें हमारे दिल को छू जाती है। जैसे किसी शायर की ये दो लाईन बिल्कुल सटीक व्याख्या करती है सुख और दुःख की। कि - दुःख को बहुत सहेजकर रखना पड़ा हमें, सुख तो किसी कपूर की टिकिया सा उड़ गया। जब हमारे जीवन का हर पल दुखों से भरा हुआ हो और उस समय छोटा सा खुशी का पल हमें इतना बड़ा सुख महसूस होता है जैसे इसी एक पल के लिए दुखों को सहना पड़ा हो हमें। प्रिया अपने जीवन में थोड़ी खुशी ही तो चाहती थी शादी के बाद। ख़ैर ! यही तो जिंदगी है, सुख के साथ दुःख रहता ही है। तभी तो वो एक दूसरे के आगे पीछे चलते हैं। ठीक वैसे ही प्रिया और लाखन भी एक दूसरे के आगे पीछे ही चल रहे थे। दोनो की शादी को ग्यारह साल हो गए। लेकिन आपस में तालमेल ना होने के कारण उनकी गृहस्थी सुचारू रूप से ना चल सकी।
प्रिया तो लाखन से शादी भी नहीं करना चाहती थी क्योंकि लाखन शराबी था। लेकिन सगाई हो चुकी थी तो किसी ने भी प्रिया की बात पर ध्यान ही नहीं दिया। शादी हो गई और प्रिया अपनी ससुराल आ गई।
लाखन में शादी के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं आया। अपनी आदतों में बदलाव की कोई कोशिश नही किया उसने। रोज ही शराब पीकर आता और घर में गाली - गलौच करके सबको परेशान करता था। अब प्रिया पर उसका गुस्सा अत्याचार का रूप लेने लगा था, क्योंकि जब प्रिया लाखन से कहती थी कि तुम शराब पीना छोड़ दो, तो इस बात पर चिढ़कर लाखन प्रिया को पीटने लगता था। उसके माता पिता विवश होकर बस देखते रहते थे। क्योंकि शराब पीने के बाद लाखन माता पिता का भी अपमान करने में पीछे नहीं रहता था। शादी को छह महीने हो गए, प्रिया अब मां बनने वाली है। घर के कलह से परेशान प्रिया ने मन ही मन ये निर्णय ली कि वो इस बच्चे को जन्म देकर ऐसे नारकीय जीवन नही देगी। उसने अपने बच्चे को जन्म ना देने का निर्णय ली। पति को प्रिया ने ये नही बताई कि वो मां बनने वाली है। अपना सामान बांधकर प्रिया अपने मायके आ गई। यहां आने के बाद भी प्रिया ने अपना गर्भपात करवाने वाली बात ना अपनी मां को बताई और ना ही भाभी को। प्रिया अकेली इस फैसले को नहीं ले सकती थी, इसलिए असमंजस में थी कि क्या करे और कैसे। ऐसे ही प्रिया के दिन बढ़ते गए और प्रिया के गर्भ को अब तीन महीने हो चुके हैं। अब प्रिया इस बात के लिए जिद पर अड़ गई कि उसे तो किसी भी हाल में गर्भपात करवाना ही है। क्योंकि लाखन के अत्याचारों से परेशान होकर प्रिया अब इस रिश्ते को भी खत्म करना चाहती थी।
हम जो सोचते हैं क्या वो सच होता है ? कभी होता है और कभी नहीं। प्रिया का गर्भपात करवाने का कोई भी प्रयास सफल नहीं हुआ। क्योंकि उसे इस कोशिश में सात माह बीत गए और दो महीने बाद ही वो उस बच्चे को जन्म देने वाली है, जिसे वो इस दुनिया में आने से पहले ही खत्म करने की दर्जनों कोशिश कर चुकी थी। आज वो दिन भी आ गया जब प्रिया को अस्पताल जाना पड़ा। उसने एक बेटे को जन्म दी, लेकिन उसका बेटा उतना स्वस्थ नहीं था जितना कि एक नवजात शिशु को होना चाहिए। अब अपने कमजोर बच्चे को देखकर प्रिया रो रही थी और अपनी करतूत पर पछता रही थी। ख़ैर ! अब प्रिया का बेटा जतिन तीन साल का हो गया है लेकिन उसकी बुद्धि का विकास नहीं हो रहा है, उसे देखकर ऐसा ही लगता है, और ये सच था। मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है जतिन, प्रिया ने बहुत सारी गलत दवाओं का सेवन की थी उस समय जब वो गर्भवती थी। उसी वजह से जतिन का मानसिक विकास रुक गया। एक बार ससुराल से आने के बाद प्रिया अपने पति के पास वापस नहीं गई। लेकिन लाखन समय समय पर आता रहा प्रिया के पास अपने बेटे जतिन से मिलने, और हर बार प्रिया से यही कहकर जाता था कि तुम कभी घर वापस मत आना। जबकि मां बनने के बाद प्रिया ये चाहती थी कि जतिन को माता पिता दोनों का प्यार मिले। लेकिन पति की बातों को अनसुना भी नहीं कर सकती थी, आखिर उसके आत्मसम्मान का प्रश्न था।
प्रिया अपने बच्चे को हर वो खुशी देना चाहती थी जो कोई भी माता पिता अपने बच्चे को देना चाहते हैं। इसके लिए वो किसी पर निर्भर नहीं थी, घरों में काम करके अपना और जतिन का भरण पोषण कर प्रिया अपना कर्तव्य बहुत ईमानदारी से निभा रही थी। लाखन इसी बात से चिढ़ा हुआ था कि अनपढ़ होते हुए भी प्रिया अपनी जीविका चलाने के लिए पति पर निर्भर नहीं है। अब लाखन नए नए उपाय सोचता प्रिया को परेशान करने के लिए। अपने उपायों का प्रयोग भी करता प्रिया पर, लेकिन सफल नहीं हो पाता था। क्या हुआ प्रिया के साथ जानने के लिए कहानी का अगला भाग जरूर पढ़ें 😊😊
Sometimes some things touch our heart. Like these two lines of a poet are very accurate explanation of happiness and sorrow. That -. We had to save a lot of sorrow Happiness flew away like a camphor cake. When every moment of our life is full of sorrow and at that small moment of happiness bear sorrow for this one moment. Priya only wanted some happiness in her life after marriage. Well ! This is life, with happiness there is sadness. That's when they follow each other bach and forth. In the same way Priya and Lakhan were also walking behind each other. Both have been married for eleven years. But due to lack of coordination, their household could not run smoothly. .
Priya did not even want to marry Lakhan because Lakhan was an alcoholic. But when the engagement was done, no one paid any attention to Priya's words. The marriage took place and Priya came to her in - laws house.
There was no change in Lakhan even after marriage. He made no effort to change his habbits. He used to come every day after drinking alcohol and harassing everyone in the house by abusing him. Now this anger on Priya started taking the form of torture, because when Priya used to tell Lakhan that you stop drinking, then Lakhan used to get irritated on this matter and started beating Priya. His parents were compelled to just watch. Because after drinking alcohol, Lakhan did not lag behind in insulting his parents too. It has been six months to the marriage, Priya is now going to become a mother. Troubled by the discord in the house, Priya decided in her mind that she would not give such a hellish life by giving birth to the child. She decided not to give birth to her child. Priya did not tell her husband that she was going to become a mother. Priya came to her maternal home after packing her belongings. Even after coming here, Priya neither told her mother nor sister - in - law about her abortion. Priya could not take this decision alone, so she was confused what to do and how. Similarly, the days of Priya increased and it has been three months since Priya's pregnancy. Now Priya is adamant that she has to get an abortion at any cost. Because being troubled by Lakhan's atrocities, Priya now wanted to end this relationship. What we think is true ? Sometimes it happens and sometimes it doesn't. None of the attempts to get Priya aborted were successful. Because seven months had passed in this effort and only two months later she is going to give birth to the child, which she had tried dozens of times to finish before coming into this world.
Today the day has also come when Priya had to go to the hospital. She gave birth to a son, but her son was not a healthy as a newborn baby should be. Now seeing her weak child, Priya was crying and was repenting of her actions. Well ! Now Priya's son Jatin is three years old but his intellect is not developing, it looks like this by looking at hom, and it was true. Jatin is not mentally healthy, Priya had taken many wrong medicines when she was pregnant. Because of that Jatin's mental development stopped. Once after coming from in - laws house, Priya did not go back to her husband. But Lakhan kept coming from time to time to Priya to meet his son, and every time telling Priya that you should never come back home. Whereas after becoming a mother, Priya wanted that Jatin should get the love of both parents. But she could not even ignore the words of her husband, after all it was question of her selfesteem. Priya wanted to give her child all the happiness that any parent would want to give to their child. For this she was not dependent on anyone, Priya was fulfilling her duty very honestly by working in the houses and maintaining herself and Jatin.
Lakhan was annoyed by the fact that despite being illiterate, Priya was not dependent on her husband for her livelihood. Now Lakhan thinks of new ways to harass Priya, on Priya also used his remedies, but could not succeed. To be continued..............

Post a Comment

3 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. Ha miss👍🏻 jaldi batao Lakhan ka kya hua ? 🙄 Priya hi bol de Lakhan ko ki ab wo kabhi wapas na aaye🙏🏻

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ye lekh padhane ke liye aapka dhanyawaad.. Aage kya hua, uske liye thoda sa intezar kijiye 😊

      Delete