Followers

आई वल यू / I Val You

अरे अरे ! रुको ? देख रहे हो हड़बड़ाहट। आप भी सोच रहे होंगे कि भाई थोड़ा रुककर बोल देते। इतनी भी क्या जल्दी है, लेकिन साहब जल्दी तो है इजहार की। क्योंकि मुहूर्त भी कोई चीज होती है। आज वेलेंटाइन डे है तो प्यार के इजहार का ये खास मौका कोई भी छोड़ना नहीं चाहता।
आज सुभाष ने अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। कृति और सुभाष एक ही ऑफिस में काम करते थे। एक साथ पढ़ाई करने के बाद दोनो अपने अपने गांवों को रवाना हो गए। नौकरी की तलाश की तो एक ऑफिस में उन्हें काम मिल ही गया। लेकिन जहां कृति को कंप्यूटर ऑपरेटर का काम मिला, वहीं सुभाष को अभी कुछ दिनों के लिए चपरासी का काम करने को कहा गया क्योंकि जिस ऑफिस में ये दोनो काम के लिए गए थे वहां ज्यादा काम करने वालों की जरूरत भी नहीं थी, और कृति और सुभाष दोनो को काम की जरूरत थी।इसलिए काम शुरू करने के अलावा दोनो के पास कोई विकल्प नहीं था।
खैर ! दिन बीत रहे थे और कृति अपने काम के कारण सबकी प्रिय बनती जा रही थी। सुभाष तो पहले से ही कृति को पसंद करता था और उसके साथ ज्यादा समय बीता सके इसलिए उसने चपरासी बनना भी स्वीकार किया। प्यार के लिए इंसान कुछ भी करता है, इसका उदाहरण सुभाष ने यहां प्रस्तुत किया। काम करते करते उन्हें छह महीने का समय बीत गया। अब तक ऑफिस में ये बात सभी जान गए थे कि सुभाष कृति पर कुछ ज्यादा ध्यान देता है और हमेशा यही कोशिश करता है कि कृति के आस पास रहे। लेकिन कृति सुभाष के लिए क्या महसूस करती है ये बात कोई नहीं जानता था। तो ये कहना मुश्किल था कि ये दोनों प्यार में है। वेलेंटाइन डे आने वाला है, तो सभी साथी कर्मचारियों ने सुभाष से पूछे, क्या करने वाले हो तुम अपनी कृति मैडम के लिए। हमारी सलाह मानो सुभाष तो अब तुम अपने दिल की बात कह डालो। क्योंकि कृति पदोन्नति के बाद शायद दूसरे शहर चली जायेगी।
कृति के यहां से जाने की बात सुनकर सुभाष को अच्छा नहीं लगा। अब उसने ठान लिया कि कृति से अपने प्यार का इजहार जरूर करेगा। यदि कृति भी उसे प्यार करती होगी तो उसके प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार कर लेगी। नही तो कृति के यहां से जाने से पहले मैं ही काम छोड़ दूंगा। सुभाष की बेचैनी साफ नजर आ रही थी। एक दिन का इंतजार उसे बहुत भारी लग रहा था, सारा दिन बेचैनी में बीता और शाम में सहकर्मियों ने उसका हौसला बढ़ाया और कल के लिए उसे शुभकामनाएं दी। सभी ये चाहते थे कि सुभाष को कृति सकारात्मक उत्तर दे। सीधा सादा सुभाष कृति को बहुत पहले से प्यार करता था, लेकिन कभी उसमे इतना साहस नहीं था कि वो अपने प्यार का इजहार कर पाता। ये बात उसके सहकर्मी जान गए थे इसलिए सभी उसे प्रोत्साहित कर रहे थे। आज वो दिन भी आ गया जिसका इंतजार सुभाष के साथ साथ उसके सहकर्मी भी कर रहे थे। सुभाष ऑफिस में सबसे पहले आया और कृति के टेबल पर लाल फूल रख दिए। धीरे धीरे सहकर्मी भी आने लगे। किसी कारण से कृति आज अब तक ऑफिस नही पहुंची। सुभाष बार बार दरवाजे तक जाता और उदास होकर वापस आकर अपने स्टूल पर बैठ जाता।
थोड़ी देर में दौड़ती भागती कृति भी आ गई। उसके हाथ में एक बड़ा सा पैकेट था। सुभाष का दिल बैठ गया उसे लगा शायद कृति को किसी ने वेलेंटाइन डे का उपहार दिया है। क्या था उस पैकेट में कृति को ही मालूम था। सभी सुभाष को बोल रहे थे कि जा बोल दे क्या सोच रहा है। सुभाष पहले से ही घबराया हुआ था और कृति के हाथ में उपहार देखकर उसकी हिम्मत और कम हो गई थी। पूरा दिन मौके की तलाश में बीत गया। शाम तक सभी ने जोर दिए तो शाम की चाय देने के साथ ही प्यार के इजहार की योजना बनी। सब ठीक चल रहा था लेकिन सुभाष की हालत खराब थी, क्योंकि वो क्या बोले और कैसे बोले ये उसे समझ नहीं आ रहा था।
घबराए सुभाष के चेहरे पर घबराहट साफ नजर आ रही थी। चाय देने के बाद सुभाष बोला आई वल यू। कृति पहले तो कुछ समझ ही नही पाई, लेकिन सुभाष को रोककर बड़ा सा पैकेट उसे थमाकर जवाब दी आई वल यू टू सुभाष। इसके बाद सभी जोर से हंसने लगे और सुभाष को उसके नाम के जगह आई वल यू ही बुलाने लगे।
सुभाष अपने प्यार का इजहार करके और कृति का जवाब हां में पाकर बहुत खुश था। बाद में पता चला कि कृति कहीं नहीं जा रही है। ये सब बाते सुभाष को इसलिए बताई गई थी ताकि वो अपने प्यार का इजहार कर सके। 😊
Hey hey ! Wait ? You are seeing the uproar. You must also be thinking that brother would have stopped and spoken for a while. Why is there such a hurry, but sir, there is a hurry to express. Because auspicious time is also a thing. Today is Valentine's Day, so no one wants to miss this special opportunity to express love.
Today Subhash express his love. Kriti and Subhash used to work in the same office. After studying together, both left for their respective villages. When he searched for a job, he got a job in an office. But while Kriti got the job of a computer operator, Subhash was asked to work as a peon for a few days because the office where they both went for work did not require more workers, and Kriti snd Subhash both needed work. So both had no option but to start work.
So ! Days were passing and Kriti was becoming everyone's favourite because of her work. Subhash already liked Kriti and agreed to become a peon so that he could spend more time with her. Subhash presented the example of a person doing anything for love. He spend six months working. By now it was known to everyone in the office that Subhash pays more attention to Kriti and always tries to be around Kriti. But no one knew what Kriti felt for Subhash. So it was difficult to say that these two are in love. Valentine's day is about to come, so all the fellow employees asked Subhash, what are you going to do for your Kriti Madam. Subhash, follow our advice and now you can speak your heart. Because Kriti will probably move to another city after promotion.
Subhash was not happy to hear about Kriti leaving. Now he has decided that he will definitely express his love to Kriti. If Kriti also loves him, then she will accept his love proposal. Otherwise I will leave the work before Kriti leaves here. Subhas's restlessness was clearly visible. Waiting for a day seemed too heavy for him, the whole day was spent in restlessness and in the evening colleagues cheered him up and wished him good luck for tomorrow. Everyone wanted Kriti to give a positive answer to Subhash. The simple Subhash loved Kriti from a long time ago, but he never had the courage to express his love. His co - workers knew this, so everyone was encouraging him. Today the day has also come for which Subhash as well as his colleagues were waiting. Subhash entered the office first and placed red flowers on Kriti's table. Slowly co.- workers also started coming. For some reason Kriti has not reached office till today. Subhash would go to the door again and again and would come back sad and sit on his stool.
In short while Kriti also came running. She had a big packet in his hand. Subhash's heart sank, he felt that someone might have given Kriti a Valentine's Day gift. Kriti knew what was in that packet. Everyone was telling Subhash to tell her what he was thinking. Subhash was already nervous and seeing the gift in Kriti's hand, he lost his courage further. The whole day was spent in search of the spot. Till evening everyone insisted, then along with giving evening tea, a plan was made to express love. Everything was going well but Subhash's condition was bad because he could not understand what he said and how he said it.
Nervousness was clearly visible on Subhash's face. After giving tea, Subhash said I val you ( I love you ). Kriti could not understand anything at first, but stopped Subhash and handed over a big packet to him and replied I val you too Subhash. After this everyone started laughing loudly and started calling Subhash I val you instead of his name.
Subhash was overjoyed to express his love and Kriti replied yes. Later is learned that Kriti is not going anywhere. All these things were told to Subhash so that he could express his love. 😊
Tags

Post a Comment

4 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.