Followers

बांट लेंगे हम आधा - आधा / We'll split it in half ( Part - lll )

दोनो सास बहू मां और बेटी की तरह ही रहने लगी। उमा कोई भी काम अनामिका से सलाह लिए बगैर नहीं करती अब ओम भी अपने बेटे बहू के साथ सुकून से रह रहे थे। उमा ने भी उन दिनों को भूला दी जिनमें ओम ने उमा की आंखों को आंसूओं और जिंदगी को मुसीबतों से भर दिए थे।
अनामिका की शादी को दस साल हो गए। इन दस सालों में अनामिका ने उमा और ओम को दो प्यारे पोते दिए। एक दादाजी की जान और दूसरा दादी का लाड़ला। यहां जिंदगी पूरी नहीं होती, संघर्ष तो चलता ही रहता है। अनामिका परिस्थितियों से डरने वाली नहीं लड़ने वाली महिला है।
अनामिका अपने परिवार के सुख दुख में सास ससुर के सामने ढाल बनकर खड़ी रही। यही बात उसे सबसे अलग बनाती है। उमा की तबियत कुछ ठीक नहीं है, अनामिका और परिवार के बाकी सदस्य भी उमा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उमा को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकर घूमते घूमते सब बीमार से लगने लगे। उमा की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। डॉक्टर से क्या पूछे अनामिका क्योंकि उमा की गिरती हालत से साफ जाहिर था कि उन पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है। अनामिका सासू मां को इस हालत में बिल्कुल नहीं देख पा रही थी। जब से उमा अस्पताल में भर्ती है तब ही से अनामिका उन्हें खोने के डर से रो रही है। बीतते दिनों के साथ उमा की हालत बदतर हो रही थी, अब उन्होंने कुछ भी खाना छोड़ दिया था वो सिर्फ फलों के रस और पानी का ही सेवन कर पा रही थी।उमा की सेवा में बैठी अनामिका उनकी लापरवाही के दिनों को याद करके उदास हो जाती है, उनके हमेशा बैठे रहने के लालच ने उनके पैरों को इतना कमजोर किया था कि उमा पिछले तीन सालों से अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हुई थी। उमा के कमर से नीचे का भाग काम नहीं करता था। एक जगह बैठे रहने के कारण उनके शरीर में बहुत सी बीमारियों को घर करने का मौका मिला।
उसका ही नतीजा था कि आज उमा को किसी भी दवाई से कोई फायदा नहीं हो रहा है। यहां ओम भी जिम्मेदार है उमा की इस हालत के लिए। यदि ओम अपने वचन का पालन करते तो उमा भी अपना हर सुख दुख ओम से बांटती और समय रहते ओम उमा को डॉक्टर के पास ले जाते तो इतनी सारी समस्याएं एक साथ नहीं आती। समय बीत जाने के बाद ना वादों का मोल है और न कसमों की अहमियत, अब जरूरत है सिर्फ देखरेख की। आज उमा मृत्युशय्या पर पड़ी है। वो लगातार ओम को ही पुकारती है कि जल्दी पास आओ मेरी तकलीफ को अब तो बांट लो। छटपटाती उमा अब अपनी हर छोटी से छोटी तकलीफ या जरूरत के लिए सिर्फ ओम को ही पुकार रही है। ओम भी अपनी गलतियों के लिए माफी तो कभी मांग ना सके उमा से इसलिए पश्चाताप स्वरूप उमा की सेवा कर रहे हैं। उमा के पैरों और कमर में भीषण दर्द है उसे इस दर्द से एक पल भी राहत नहीं मिल रही है। ओम चौबीसों घण्टे जागते रहने से चिढ़चिढ़े हो गए हैं। अनामिका इस बात से अनजान नही थी, अब उसने अपनी सास की सेवा का जिम्मा खुद ले ली, मां की इस हालत का पता लगते ही अपर्णा भी आ गई मां की सेवा के लिए। इस कठिन समय में पूरा परिवार उमा की सेवा में खड़ा था।
उमा को एहसास हो गया था कि अब वो इस दुनिया में ज्यादा दिन नहीं रहेंगी, सदा के लिए आंखें बंद करने से पहले ही उमा ने अपने छोटे बेटे और बहू को बहुत सारा आशीर्वाद दी बेटी की जिम्मेदारी अनामिका को सौंपी और ओम से आखरी वचन ली कि मेरे जाने के बाद परिवार की जिम्मेदारी आप अकेले ही संभालना।अब तक हर सुख दुख और जिम्मेदारी हमने आधा आधा बांटे है लेकिन अब आपको ही देखना है सब। कुछ दिनों बाद उमा ने इस दुनिया से विदा ले ली। ओम को हर बंधन से मुक्त कर दी। 😥😥
Both mother - in - law and daughter - in - law started living like mother and daughter.. Uma does not do any work without consulting Anamika, now Om was also living peacefully with his son and daughter - in - law. Uma also forgot those days in which Om had filled Uma's eyes with tears and her life with troubles.
Anamika has been married for ten years. In these ten years Anamika gave Uma and Om two lovely grandchildren. One is grandfather's life and the other is grandmother's darling. Life does not end here the struggle goes on. Anamika is a woman who is not afraid to fight against the circumstances.
Anamika stood as a shield in front of her mother - in - law and father - in - law in the happiness and sorrow of her family This is what makes him unique. Uma is not feeling well, Anamika and other family members also wish Uma a speedy recovery. Everyone started feeling ill while taking Uma from one hospital to another. There is no improvement in Uma's condition. What should Anamika ask the doctor because it was clear from Uma's deteriorating condition that the medicine were not working on her. Anamika could not see her mother - in - law in this condition at all. Ever since Uma is admitted in the hospital, Anamika has been crying for fear of losing her. Uma's condition was getting worse with the passing days, now she had given up eating anything and was able to consume only fruit juice and water. Sitting in the service of Uma,, Anamika becomes sad remembering the days of her carelessness, her greed to always sit had made her legs so weak that Uma could not even stand on her feet for the last three years. The part of below Uma's waist did not work. Due to sitting at one place, many disease got a chance to settle in this body.
The result of that was that today Uma is not getting any benifit from any medicine. Here Om is also responsible for this condition of Uma. If Om had followed his word, then Uma would have also shared all her happiness and sorrow with Om and if Om would have taken Uma to the doctor in time, then so many problems would not have come together. After the passage of time, there is neither the value of promises nor the importance of oaths, now only care is needed. Today Uma is lying on her death bed. She constantly calls out to Om to come near quickly and at least share my problems. Sobbing Uma is now only calling out to Om for her every smallest problem or need. Even Om could never apologize to Uma for his mistakes, so he is serving Uma as a from of repentance. Uma has severe pain in her legs and back, she is not getting relief from this pain even for a moment. Om has become irritable from being awake for twenty - four hours. Anamika was not unaware of this fact, now she herself took the responsibility of serving her mother - in -law. Aparna also came to serve her mother as soon as she came to know about her condition. This entire family stood by Uma in this difficult time.
Uma had realised that now she will not live long in this world, before closing her eyes forever, Uma gave many blessings to her younger son and daughter - in - law, handed over the responsibility of the daughter to Anamika and took the last word from Om. That after my departure, you alone should take care of the family's responsibility. Till now we have divided every happiness, sorrow and responsibility in half, but now you have to see everything. After a few days, Uma left this world. Om was freed from every bondage.😥😥

Post a Comment

6 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.